फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University will be held on October 9 22 committees formed for preparations

UP News: इस दिन होगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह, 22 समितियों को दी गई जिम्मेदारी

Wed, 04 Sep 2024 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह नौ अक्टूबर को होगा। इसकी तैयारियों के लिए कुलपति ने 22 समितियां गठित की हैं।

विज्ञापन
convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University will be held on October 9 22 committees formed for preparations
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह नौ अक्टूबर को होगा। इसकी तैयारियों के लिए कुलपति ने 22 समितियां गठित कर दी हैं। मेधावियों की सूची भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. पीके सिंह ने बताया कि राजभवन से दीक्षांत समारोह कराने के लिए नौ अक्टूबर को प्रस्तावित तिथि भेजी थी। इसी को देखते हुए समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन के लिए 22 समितियां बनाई हैं। इसमें 200 से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। 
विज्ञापन


हर सप्ताह कुलपति आयोजन की तैयारियों की रिपोर्ट की समीक्षा करेंगी। मेधावियों को डिग्री, अंकतालिका समेत अन्य प्रमाण पत्रों को तैयार करने के लिए निर्देशित कर दिया है। इनकी सूची जारी की जाएगी, इसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी। समाधान कराने के बाद अंतिम सूची जारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed