फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convocation ceremony of Murkhanand University Gardabharaj worshipped encouragement was not by applause

मूर्खानंद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: पूजे गए गर्दभराज, तालियों नहीं कांव-कांव से हुआ उत्साहवर्धन

Sat, 23 Mar 2024 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 01:01 PM IST
सार

मूर्खानंद विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह में मूर्ख शिरोमणी, मूर्खाधिराज, काक शिरोमणी, मूर्खमौलिमणि, काक शिरोमणि समेत विभिन्न उपाधियां दी गईं। इस दौरान विभूतियों का उत्साहवर्धन तालियों के स्थान पर कांव-कांव से किया गया।
 

विज्ञापन
Convocation ceremony of Murkhanand University Gardabharaj worshipped encouragement was not by applause
मूर्खानंद विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मूर्खानंद विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को कौवों के कांव-कांव और गर्दभराज के पूजन के साथ मनाया गया। समारोह में मूर्ख शिरोमणी, मूर्खाधिराज, काक शिरोमणी, मूर्खमौलिमणि, काक शिरोमणि समेत विभिन्न उपाधियां दी गईं।
विज्ञापन


सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल कर्मयोगी में शुक्रवार को मूर्खानंद विवि का 36वां दीक्षांत समारोह का शुभारंभ गर्दभराज के पूजन व आरती के साथ किया गया। डाॅ. गिरधर शर्मा ने कुलपति अभिभाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पवन आगरी को मूर्ख शिरोमणि, सदानंद भ्रह्मभट्ट को काक शिरोमणि, आदर्शनंदन गुप्त को महामूर्ख खबरची, डाॅ. सपना गोयल को चपला चंचला, डाॅ. वत्सला प्रभाकर को मूर्खमणि रत्न, प्रो. डाॅ. नीलू शुक्ला शर्मा को मूर्खमौलिमणि रत्न, पवन बंसल को महामूर्खाधीश की उपाधि व प्रशस्तिपत्र दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभागार में उपस्थित श्रोताओं ने सभी प्रस्तुतियों पर कांव-कांव की ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. लवकुश मिश्रा ने महामूर्ख सम्मेलन का इतिहास बताया। कुलसचिव राजबहादुर सिंह राज ने मूर्खाें का मांगपत्र जारी किया। विद्यालय अध्यक्ष ओशिन शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंशू सिंह, डाॅ. निधि सक्सेना, विकास गोयल, आलोक वैष्णव, भूदल यादव, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया, आदित्य अग्रवाल, रिषभ सिंह, केएल. शर्मा एवं अनुभव बंसल आदि का योगदान रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed