फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conversion Matter : The Raza Academy come from Mumbai

धर्मांतरण : मुंबई से आई इमदाद

Mon, 15 Dec 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 15 Dec 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण की आग जब देश-दुनिया के दूसरे कोनों तक फैली तो बस्ती के लोगों की मदद के लिए मुंबई से भी मुस्लिम संगठन दौड़े चले आए। अभी तक स्थानीय स्तर पर ही इनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर मुंबई की रजा एकेडमी का एक दल राशन लेकर देवरी रोड स्थित वेद नगर के पीछे बस्ती में पहुंचा। हर झुग्गी-झोपड़ी में चावल, आटा और दाल की एक-एक बोरी दी गई। रजा एकेडमी के सचिव सईद नूरी ने बस्ती के लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने आठ दिसंबर को हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलेगा दल
रजा एकेडमी, मुंबई के सचिव सईद नूरी ने पत्रकारों को बताया कि जबरन धर्मांतरण के मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व केंद्रीय गृहमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए। जो स्वेच्छा से जिस धर्म को मानना या उसमें आस्था व्यक्त करना चाहते हैं, उनको पूरी आजादी मिलनी चाहिए। सईद नूरी ने बताया कि गुरुवार को मुंबई में उलमाओं की बैठक हुई थी। तय किया गया था कि वेद नगर की बस्ती के लोगों की मदद को प्रतिनिधिमंडल आगरा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हिंदू और मुस्लिम के बीच का मसला नहीं है। यह तो सिर्फ एक संगठन का मुस्लिमों के साथ की गई धोखाधड़ी और उन्हें गुमराह कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला है। इस मामले में मजहबी तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed