{"_id":"c6ad95a7a3eca27da88a26bc1b136ad0","slug":"conversion-case-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आगरा में धर्मांतरण नहीं, धोखा हुआ है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आगरा में धर्मांतरण नहीं, धोखा हुआ है’
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को वेद नगर कबाड़ बस्ती पहुंचे प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चार सदस्यीय दल ने कहा, यहां धर्मांतरण नहीं, धोखा हुआ है। इसकी रिपोर्ट आयोग और सरकार को सौंपी जाएगी। दल पत्रकारों से मुखातिब था। इससे पहले उन्होंने मुस्लिम परिवारों से बात कर प्रकरण की हकीकत जानी। बयान दर्ज कर शाम को टीम अलीगढ़ रवाना हो गई।
वेद नगर में दल ने एकांत में कबाड़ ठेकेदार इस्माइल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। बयान दर्ज किए गए। बाद में हुई पत्रकार वार्ता में आयोग के प्रवक्ता शफी आजमी ने कहा कि धर्मांतरण नहीं, बल्कि इनको लालच में फंसाकर धोखा दिया गया है। यह लोग डरे हुए हैं। बड़े भाई ने छोटे भाई की पीठ में छुरा घोंपा है। बंाग्लादेश के सवाल पर चुप्पी साध गए। कहा, यह मामला सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को देखना चाहिए।
आगरा प्रभारी सोहेल अयूब जिंजानी ने कहा कि किसी के साथ ज्यादती नहीं होने देंगे। प्रशासन की कार्रवाई पर कहा कि आयोग की संतुष्टि की बात नहीं, मजलूमों की तसल्ली जरूरी है। धर्म जागरण के क्षेत्र प्रमुख राजेश्वर सिंह के बयान पर कहा कि यह मुल्क सर्वधर्म के लोगों का है। यह क्या बात हुई कि सभी को हिंदू बना देंगे। हम तो चाहते हैं कि भाइयों में मुहब्बत बनी रहे। सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार अली और नफीस-उल-हसन ने कहा कि बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई आयोग को करनी है।
विज्ञापन
‘पहले धोखे से धर्मांतरण कराया
अब बांग्लादेशी का मुद्दा उठाया’
शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के दल से मुस्लिम संगठन मिले। सभी ने धर्मांतरण प्रकरण पर अपनी रिपोर्ट दी। लोगों ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अरशदुर्ररहमान कादरी, सचिव मौलाना मुदस्सिर खान कादरी, जिलाध्यक्ष मौलाना मसरूर रजा कादरी ने रिपोर्ट में कहा कि बीपीएल कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनवाने के लालच में धोखे से धर्मांतरण कराया गया। अब बांग्लादेशी होने का मुद्दा उठाया गया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। नागरिकता की जांच को बस्ती वालों का ब्योरा लेकर एक टीम बंगाल गई है। दो दिन पहले जिलाधिकारी पंकज कुमार के यहां से एलआईयू को निर्देश दिए गए कि सभी की सूची बनाई जाए। इसके बाद एक रजिस्टर पर हर परिवार के सदस्यों का नाम और फोटो लगाए गए हैं। यह सूची को प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। दो सदस्यीय एक परिवार वेद नगर से चला गया है।
‘हम भी सपा के और आप भी’
सर्किट हाउस में एक सपा नेता ने आयोग की सदस्यों से कहा कि हम भी सपा के और आप भी पार्टी के हैं। तभी तो सदस्य बनाया है। इस पर एक सदस्य ने कहा कि न तो मैं सपा का हूं और न ही मैंने सपा कार्यालय देखा। यहां अपना काम करने आए हैं न कि पार्टी की बैठक करने। इस दौरान अपना चेहरा चमकाने में नेता पीछे नहीं रहे। एक सपा नेता ने कहा हम तो सुबह-शाम बस्ती वालों की खैरियत लेने जाते हैं, तो कुछ संगठनों के नेताओं ने कहा कि रातदिन वहीं पर पड़े हैं।