{"_id":"3f4c54f4528f649c166f1fa4e90ee036","slug":"convent-schoolgirl-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्वेंट स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्वेंट स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों के जमघट ने छात्राओं को परेशानी मेें डाल दिया है। सोमवार को तीन शोहदों के दुस्साहस से कान्वेंट स्कूल की छात्रा सहम गई। स्कूल के गेट पर न सिर्फ उससे छेड़छाड़ की बल्कि एक ने तो हाथ पकड़कर खींच लिया। घबराई छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने एक शोहदा दबोच लिया। जमकर पिटाई लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
शाहगंज के मनोज (परिवर्तित नाम) की 13 वर्षीय बेटी हरीपर्वत स्थित एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार सुबह ऑटो से स्कूल के गेट पर उतरते ही स्कूटर सवार तीन लड़कों ने उस पर अश्लील कमेंट कर दिए। एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और खींचतान करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया और किसी तरह भागकर स्कूल के अंदर चली गई। इस पर अपने बच्चों को छोड़ने आए अभिभावकों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके दो साथी स्कूटर से भाग निकले। लोगों ने आरोपी की धुनाई लगाई। बाद में मनोज भी आ गए। हरीपर्वत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी 11वीं का छात्र है। वह नाबालिग है। कई दिन से छात्रा का पीछा कर रहा था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बाक्स
डर के कारण छोड़ दी थी कोचिंग
मनोज ने बताया कि पकड़ा गया किशोर छात्रा का कई दिन से पीछा कर रहा था। पिछले दिनों कोचिंग जाते वक्त भी छेड़खानी की थी। इस कारण छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया था। परिवारीजनों को भी कुछ नहीं बताया था। बाद में उन्हें इसका पता चला।