फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atiq Ashraf murder case five questions related to shooter Arun are troubling the investigating agencies

अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण से जुड़े पांच सवाल कर रहे जांच एजेंसियों को परेशान? जवाब मिले तो सुलझेगी गुत्थी

Mon, 17 Apr 2023 07:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 07:28 PM IST
सार

अतीक और अशरफ के हत्याकांड में शामिल शूटर अरुण कुमार आर्य का पिता गोलगप्पे की ठेल लगाता है। उसके पैतृक गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शूटर अरुण से जुड़े पांच सवालों के जवाब खोजने में जांच एजेंसी जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Atiq Ashraf murder case five questions related to shooter Arun are troubling the investigating agencies
शूटर अरुण और गांव स्थित उसका घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की हत्या करने वाले शूटर अरुण का पैतृक गांव केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसी के निशाने पर है। अरुण आखिरी बार गांव कब आया था, किस से मुलाकात की थी। उसके दोस्त कौन-कौन हैं। ऐसे कई बिंदुओं पर एजेंसियां जांच करने में लगी हुई है। शूटर का अधिकतर जीवन पानीपत में गुजरा है। इसके बाद भी एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहती हैं। अरुण के माध्यम से अतीक की हत्या की कड़ी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव में सक्रिय रही एलआईयू

अतीक अहमद को गोली मारने वाला एक शूटर अरुण मौर्य भी है। उसका पैतृक गांव कादरवाड़ी है। इस वजह से यह गांव चर्चा में बना हुआ है। सोमवार को भी स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) के प्रभारी इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ गांव में सक्रिय रहे। हर ग्रामीण से अरुण को लेकर सवाल किए गए। शूटर के पिता के साथ दूसरे रिश्तेदारों का रिकॉर्ड भी खोजा जा रहा है। परिवार की स्थिति के बारे में भी जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सेक्स रैकेट: जिस होटल को एक माह पहले किया गया था सील वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन



 

खुफिया एजेंसी को ये है शक

खुफिया एजेंसी को शक है कि गांव से कोई न कोई सुराग अवश्य मिल जाएगा। जो माफिया अतीक अहमद और उसकी भाई की हत्या का मामला सुलझाने में सहयोग कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड: तीनों शूटरों को नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ किया गया शिफ्ट, इस वजह से लिया गया फैसला
 

एसटीएफ पहुंचने के लगते रहे कयास

शूटर अरुण मौर्य के गांव कादरवाड़ी में एसटीएफ की टीम के पहुंचने की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों को जब भी कोई वाहन गांव में आता दिखता है, तो एसटीएफ के आने की कयास लगने लगती है। अभी तक एसटीएफ की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है। पुलिस अधिकारी भी जांच के लिए टीम आने की संभावना से इंकार नहीं कर रहे है।

ये भी पढ़ें - UP: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद डरे बाहुबली अब्बास के घरवाले, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही पेशी
 

इन सवालों के खोजे जा रहे जवाब 

1- अरुण का बचपन कैसा गुजरा है, उसके कौन-कौन साथी थे?
2- वह किसी बड़े गैंग से नहीं जुड़ा हुआ है। अतीक को क्यों मारना चाहता था?
3- परिवार में सबसे अच्छे संबंध किस से थे। गांव में किस से मिलता था?
4- अतीक अहमद की हत्या से पहले गांव कब आया था ?
5- अरुण का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed