निकाह के पांच साल बाद तकरार: बीवी की इस हरकत से नाराज था शौहर, नजरें नहीं मिलाईं; खत में लिखकर भेजा तीन तलाक
निकाह के पांच साल बाद शौहर और पत्नी में तकरार होने की ऐसी वजह सामने आई, जो हैरान कर देने वाली है। शौहर को पसंद नहीं था कि बीवी अपने मायके फोन पर बात करे। इसी वजह से उसने बीवी को तीन तलाक दे दिया। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां दोनों में सुलह कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शौहर ने खत में तीन तलाक लिखकर उसे पत्नी के मायके भेज दिया। साथ ही मेहर की रकम का चेक भी साथ लगा दिया। शौहर की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बीवी मायके फोन कर घंटों बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई, जिसके बाद बीवी मायके चली गई। मायके में जब उसे शौहर के द्वारा भेजा गया खत मिला तो उसे पढ़कर होश उड़ गए। इसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।
निकाह को हुए हैं पांच साल
महिला के निकाह को पांच साल हुए हैं। ससुराल प्रयागराज में है। उसके तीन बच्चे हैं। शौहर नोएडा में काम करता है। वह शौहर के साथ वहीं रह रही थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि वो अपने मायके के लोगों से फोन पर बात करती थी। यह बात शौहर को नागवार गुजरती थी। शौहर को कई बार समझाया कि मायके वालों से बात करना कैसे बंद कर सकती हूं। मगर, शौहर का व्यवहार नहीं बदला।
ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य
आए दिन करता था मारपीट
आरोप है कि शौहर आए दिन मारपीट करने लगा। दो महीने पहले घर से निकाल दिया। बच्चे अपने पास रख लिए। बच्चों से मिलने भी नहीं दे रहा है। वह तब से मायके में है। वह ससुराल गई तो ससुर ने बेटे के पास ही जाकर रहने के लिए बोल दिया। एक महीने पहले शौहर का खत मायके पहुंचा। उसमें शौहर ने तीन तलाक लिखा था। उसके साथ एक चेक भी भेजा, जिसमें मेहर की रकम वापस की गई है।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पर पर्यटक खतरे में डाल रहे जान, देख कर भी अंजान बन रहे सुरक्षा में तैनात जवान
बुलाया गया परिवार परामर्श केंद्र
इस पर उसने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। रविवार को काउंसलर ने पीड़िता को बुलाया और पूरा वाकया समझा। इसके बाद ससुर से फोन पर बात की गई। शौहर को आने के लिए अगली तारीख दी गई है।