{"_id":"64d09cbbc50e890dc000acf3","slug":"tourists-putting-their-lives-in-danger-at-taj-mahal-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज पर पर्यटक खतरे में डाल रहे जान, देख कर भी अंजान बन रहे सुरक्षा में तैनात जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज पर पर्यटक खतरे में डाल रहे जान, देख कर भी अंजान बन रहे सुरक्षा में तैनात जवान
Mon, 07 Aug 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:56 PM IST
सार
ताजमहल पर यमुना की तरफ पत्थर की रेलिंग से गिरने का खतरा है। यहां फोटो खिंचाने की भी मनाई है। इसके बावजूद पर्यटक यहां फोटोग्राफी करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
ताज पर पर्यटक खतरे में डाल रहे जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल की मुख्य गुंबद की रेलिंग पर पर्यटकों को जान का खतरा हो सकता है। रविवार को पर्यटक दंपती की लापरवाही सामने आई। रोक के बावजूद दंपती फोटो खिंचाने के लिए बैरिकेडिंग पार कर संगमरमर की रेलिंग तक पहुंच गए। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सीएआईएसएफ व एएसआई कर्मियों ने कोई रोक-टोक नहीं की।
मुख्य गुंबद पर दो फुट की रेलिंग है। संगमरमर की रेलिंग के पत्थर कमजोर हैं। कई पत्थर टूट चुके हैं। जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रेलिंग से तीन फीट आगे लकड़ी की बैरिकेडिंग की है। रविवार को एक पर्यटक दंपती बैरिकेडिंग को पार कर यमुना की ओर रेलिंग तक पहुंच गए। उनके साथ एक 12 साल का बच्चा था। जो रेलिंग को पकड़ कर फोटो खिंचा रहा था।
पूर्व में रेलिंग से गिरने के कारण पर्यटक की मौत हो चुकी है। कोई पर्यटक रेलिंग तक न जाए इसके लिए एएसआई ने कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी में भी लापरवाही सामने आई है। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि ड्यूटी स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पर्यटक वहां तक कैसे पहुंचा इसकी जांच कराई जाएगी।