{"_id":"64157dbcbb2f5a7b060b1b18","slug":"controversial-words-of-bhadant-anand-mahathero-about-hindu-gods-and-goddesses-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हिंदू देवी देवताओं के बारे में भदंत आनंद महाथेरो के विवादित बोल,कहा- देश में फौज की क्या जरूरत है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हिंदू देवी देवताओं के बारे में भदंत आनंद महाथेरो के विवादित बोल,कहा- देश में फौज की क्या जरूरत है...
Sat, 18 Mar 2023 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:30 PM IST
सार
पूर्वोदय बुद्ध बिहार चक्की पाट के 68वें स्थापना दिवस के समारोह में भदंत आनंद महाथेरो ने हिंदू देवी देवताओं के बारे में ऐसे विवादित बोल कहे, जिसे सुनकर हर कोई हैरान था।
विज्ञापन
भदंत आनंद महाथेरो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के चक्कीपाट पूर्वाेदय बुद्ध विहार के स्थापना दिवस पर समारोह में शनिवार को विवाद हो गया। कार्यक्रम में आए भदंत आनंद महाथेरा ने देवी-देवताओं के बारे में विवादित टिप्पणियां कीं, जो कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर भदंत के बोल वायरल हो गए। लगातार तीन मिनट तक वह अपशब्द बोलते रहे। मंच पर बैठे लोग इससे असहज थे लेकिन किसी ने रोका नहीं। यह वीडियो जब वायरल हुआ, तब आयोजकों ने उनसे पल्ला झाड़ा। इससे पहले भी भदंत आनंद विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के वकील ने कहे बापू को अपशब्द
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी करने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता अमर सिंह वर्मा के पेड़ के नीचे बैठकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द बोलने का पूरा वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो के जारी होने के बाद आप नेता कपिल वाजपेयी ने अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन