{"_id":"670c06ae221d479ddf0e6f2a","slug":"controversial-teacher-has-threatened-clerk-of-jd-office-on-mobile-in-agra-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'तुम्हारे साहब का भी पुराने जेडी जैसा हाल होगा' विवादित शिक्षक की धमकी से जेडी कार्यालय के बाबू भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'तुम्हारे साहब का भी पुराने जेडी जैसा हाल होगा' विवादित शिक्षक की धमकी से जेडी कार्यालय के बाबू भयभीत
Sun, 13 Oct 2024 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:28 PM IST
सार
'तुम्हारे साहब का भी पुराने जेडी जैसा हाल होगा'। आगरा में विवादित शिक्षक की धमकी से जेडी कार्यालय के बाबू भयभीत हैं।
विज्ञापन
मोबाइल पर धमकी
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में धमकी का मामला सामने आया है। मेरी फाइल पर कोई आदेश नहीं करना वरना तुम्हारे साहब का भी हाल पुराने संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) जैसा कर दूंगा। यह धमकी विवादित शिक्षक ने मोबाइल पर जेडी कार्यालय के एक बाबू को दी है। बाबू की लिखित शिकायत पर कार्यवाहक संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरी ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। सुरक्षा के बारे में उन्होंने शासन को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विवादित शिक्षक का खौफ बना हुआ है। आरोप है कि शिक्षक अपने साथियों के साथ कार्यालय आ रहा है और कर्मचारियों को धमका रहा है। कार्यवाहक संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरी ने बताया कि उनके एक बाबू के पास कुछ दिन पहले रात करीब 11 बजे फोन आया।
विज्ञापन
उसे शिक्षक की तरफ से धमकी दी गई। उनके पास भी शिक्षक का फोन आया था। एक मामले में उसका पक्ष न रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी मामला नहीं चल रहा है, जिसमें वह पार्टी है। इस पर फोन काट दिया।
विज्ञापन
धमकी के बारे में पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है। सुरक्षा की मांग की है। साथ ही अपर मुख्य सचिव और शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। इस माहौल में काम करना मुश्किल हो जाएगा। बाबू को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।