Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Control rooms set up to help people stranded in war-torn countries

Agra News: युद्धग्रस्त देशों में फंसे लोगों की मदद के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

Tue, 03 Mar 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Control rooms set up to help people stranded in war-torn countries
आगरा। मध्य पूर्व के देशों में गहराते युद्ध के संकट के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। युद्ध क्षेत्र में आगरा के कई परिवार भी फंसे हुए हैं। उनके परिजन की सुविधा के लिए विशेष इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से खाड़ी देशों में फंसे लोग और भारत में मौजूद उनके रिश्तेदार किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद एम. बंगारी ने बताया कि इन कंट्रोल रूम का उद्देश्य संकट की घड़ी में लोगों को त्वरित मदद और सही जानकारी मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि दुबई, कतर, इस्राइल, ईरान और अन्य खाड़ी देशों में रह रहे हमारे नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद संबंधित दूतावास के माध्यम से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोग भी अपने परिजन की कुशलता जानने या उन्हें वापस लाने के लिए इन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


देश वार हेल्पलाइन नंबर
देश/शहर | हेल्पलाइन नंबर / WhatsApp | ईमेल आईडी |

इस्राइल (तेल अवीव) +972-54-7520711, +972-54-2428378 cons1.telaviv@mea.gov.in
फलस्तीन (रामल्लाह) +970592916418 cons.ramallah@mea.gov.in
ईरान (तेहरान) +989128109115, +989128109109
सऊदी अरब (रियाद) 800 247 1234 (Toll Free), +966-542126748 cw.riyadh@mea.gov.in
संयुक्त अरब अमीरात 800-46342 (Toll Free), +971543090571 ca.abudhabi@mea.gov.in
कतर (दोहा) 00974-55647502 cons.doha@mea.gov.in
ओमान (मस्कट) 80071234 (Toll Free), +96898282270 cw.muscat@mea.gov.in
इराक (बगदाद) +964 771 651 1185, +964 770444 4899 cons.baghdad@mea.gov.in
कुवैत +96565501946 community.kuwait@mea.gov.in
जॉर्डन 00962-770 422 276
बहरीन 00973-39418071

दूतावासों के माध्यम से मिलेगी सीधी मदद
प्रशासन के अनुसार, तेल अवीव, मस्कट, जेद्दा, दोहा, बहरीन, रियाद, बगदाद, अम्मान और कुवैत सिटी स्थित भारतीय दूतावासों को सक्रिय कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने अपील की है कि युद्ध क्षेत्र में रह रहे लोग अनावश्यक बाहर न निकलें और दूतावास के निर्देशों का पालन करें। किसी भी अप्रिय स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed