फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Control room will be installed at GIC agra for monitoring up board exam centers

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा में केंद्रों पर निगरानी के लिए जीआईसी में बनेगा कंट्रोल रूम

Fri, 19 Mar 2021 01:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 01:07 PM IST
सार

  • परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा
  • राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

विज्ञापन
Control room will be installed at GIC agra for monitoring up board exam centers
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), शाहगंज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां से सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से 12 मई तक प्रस्तावित है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में उन विद्यालयों से कंप्यूटर मंगाकर लगाए जाएं, जिनको बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया गया है। एक कंप्यूटर से कम से कम 10 और अधिकतम 16 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जानी है। राजकीय विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी दिखने या सीसीटीवी कैमरा काम नहीं करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सूचना संबंधित उड़नदस्ते को दी जाएगी। जिला स्तर पर बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम की निगरानी जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी करेंगे। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी केंद्रों में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं 
जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकार्डर आदि नहीं लगे हैं। इसमें रुक्मणी देवी विद्यालय, सीपी पब्लिक स्कूल आदि शामिल हैं। विद्यालयों के पास सीसीटीवी लगवाने के लिए बजट नहीं है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि प्रधानाचार्यों से बात की गई है। करीब छह विद्यालयों में समस्याएं हैं। जिन मदों में बजट है, उससे ऋण लेकर सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकार्डर आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी एक बार और बैठक की जाएगी। जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। कंट्रोल रूम बनाए जाने के संबंध में निर्देश मिले हैं। जीआईसी, शाहगंज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed