फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contractual employees of Agra College staged a protest at the Principal's office due to non-payment of salarie

Agra College: वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय पर दिया धरना, बोले- करते रहेंगे कार्य बहिष्कार

Tue, 15 Oct 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 09:44 AM IST
सार

आगरा कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय पर संविदाकर्मियों ने धरना दिया। नाराजगी वेतन न मिलने को लेकर है। साफ शब्दों में कहा कि वेतन न मिलने तक कार्य बहिष्कार करते रहेंगे।

 

विज्ञापन
Contractual employees of Agra College staged a protest at the Principal's office due to non-payment of salarie
आगरा कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कॉलेज के संविदा कर्मचारियाें ने वेतन नहीं मिलने पर सोमवार को प्राचार्य कार्यालय पर धरना दिया। प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देकर कहा कि वेतन जारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मामले में प्रभारी प्राचार्य मंगलवार को मंडलायुक्त से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन




कर्मचारियों का कहना है कि संविदा पर करीब 90 कर्मचारी कार्यरत हैं। महीने में 3800-4000 रुपये ही वेतन मिलता है। कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। वेतन हर महीने जारी नहीं किया जाता है। महंगाई है और दिवाली भी आने वाली है। वेतन बढ़ाने के लिए कई बार मांग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल की अनुपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव से कर्मचारी मिले। उन्होंने मंगलवार को मंडलायुक्त से मिलकर समाधान कराने का भरोसा दिया है। प्रदर्शन में सीताराम सोलंकी, अश्वनी भारद्वाज, सुमित शर्मा, आशीष माहौर, आशीष गर्ग, आरबी सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed