फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract worker, resident of Nagla Hira, dies due to electric shock

Agra News: करंट लगने से नगला हीरा निवासी संविदाकर्मी की मौत

Sun, 14 Jan 2024 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Contract worker, resident of Nagla Hira, dies due to electric shock
करंट लगने से नगला हीरा निवासी संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में हुआ था हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा निवासी संविदाकर्मी जनपद फर्रुखाबाद में बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से घायल हो गया था। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज करा रहे थे। शनिवार की शाम मैनपुरी लाते समय दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव नगला हीरा निवासी संतोष कुमार (32) जनपद फर्रुखाबाद में संविदा पर विद्युत विभाग में काम कर रहा था। 7 जनवरी को वह मसैनी चौराहा के पास बिजली का काम कर रहा था। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। फर्रुखाबाद में उपचार के बाद संतोष को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां से शनिवार को परिजन मैनपुरी जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची किशनी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार को थाना किशनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed