फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract worker posted at post office dies under suspicious circumstances

Agra News: डाकघर में तैनात संविदाकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 29 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Contract worker posted at post office dies under suspicious circumstances
मैनपुरी।कस्बा किशनी स्थित डाकघर में तैनात संविदाकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव एडवोकेट कालोनी स्थित किराए के घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक जनपद एटा के सकीट का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जनपद एटा के गांव नंदपुर निवासी अमन यादव (25) डाकघर में संविदाकर्मी थे। वह सदर कोतवाली क्षेत्र में एडवोकेट कालोनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। रविवार शाम को वह कमरे में गए और सोमवार सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो मकान मालिक ने खिड़की से देखा। अमन पंखे के कुंडे में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि वह माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed