फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract worker electrocuted while cutting tree branch

Agra News: पेड़ की टहनी काट रहे संविदाकर्मी की करंट से मौत

Wed, 01 Apr 2026 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Contract worker electrocuted while cutting tree branch
मृतक संविदा कर्मी के शव पर बिल्लाप करती परिवार की महिलाएं।
अकोला । अकोला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक युवा संविदाकर्मी की बुधवार को ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी विद्युत लाइन को सुचारू करने के लिए पेड़ की टहनियां काट रहा था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन

अकोला निवासी सुशील कुमार चाहर (28 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह, मलपुरा के गांव बरारा के समीप पेट्रोलमैन के रूप में तैनात थे। बुधवार को वह विद्युत आपूर्ति बाधित कर रहे पीपल के पेड़ की टहनियां काट रहे थे। इसी दौरान वह पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट भांडई फीडर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि सुशील पेड़ से सीधे जमीन पर आ गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह चाहर, शैलेंद्र सिंह उर्फ शैली, सत्यभान सिंह और गुड्डू पहलवान आदि ग्रामीणों ने सीधे तौर पर विद्युत विभाग को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। मृतक की मां के भरण-पोषण के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाए। मामले पर खेरागढ़ के अधिशासी अभियंता रामसेवक राम ने बताया कि हादसा सप्लाई लाइन को क्लियर करने के दौरान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से नियमानुसार जो भी अधिकतम मुआवजा राशि होगी, वह पीड़ित परिवार को जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed