फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract worker dies while repairing power lines

Agra News: बिजली लाइन ठीक करते समय अचानक आया करंट, संविदा कर्मचारी की माैत

Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 12 Jun 2026 10:45 PM IST
सार

परिजन का आरोप है विभागीय अधिकारियों के कहने पर संविदा कर्मी सत्यवीर कुशवाहा शुक्रवार को गांव पनौता में शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर बिजली लाइन ठीक कर रहा था। तभी अचानक करंट आ गया।

विज्ञापन
Contract worker dies while repairing power lines
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कस्बा इरादतनगर के विद्युत उप केन्द्र से पोषित गांवों की सप्लाई बृहस्पतिवार को देर रात आई आंधी,तूफान के कारण कई ठप हो गई थी। गांव पनौता की भी विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी की माैत हो गई।
विज्ञापन


इरादतनगर विद्युत उपकेंद्र पर गांव भिड़ावली निवासी सत्यवीर कुशवाहा संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार रात तेज आंधी तूफान बारिश के कारण कई गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। परिजन का आरोप है विभागीय अधिकारियों के कहने पर संविदा कर्मी सत्यवीर कुशवाहा शुक्रवार को गांव पनौता में शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर बिजली लाइन ठीक कर रहा था। 
विज्ञापन


अचानक करंट आने से सत्यवीर झुलस गया। ग्रामीण उसे शमसाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में जानकारी के लिए एसडीओ शमशाबाद और जेई इरादतनगर को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed