फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract worker climbed the pole to repair power line fell to the ground after a loud explosion died

Agra News: विद्युत लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी, तेज धमाके के बाद जमीन पर गिरा...हो गई मौत

Sat, 14 Sep 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:19 AM IST
सार

संविदाकर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने विद्युतकर्मियों की लापरवाही से संविदाकर्मी की जान जाने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Contract worker climbed the pole to repair power line fell to the ground after a loud explosion died
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव सदरवन में शुक्रवार सुबह विद्युत लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी तेज धमाका होने से नीचे गिर गया। गांव के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 

थाना किरावली के गांव जिंदपुरा निवासी प्रवीन (40) बिचपुरी फीडर पर काफी समय से संविदा पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह बिचपुरी फीडर पर शटडाउन लेकर सदरवन गांव में सरकारी स्कूल के पास लाइन ठीक करने गया था। वह विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी अचानक तारों में करंट दौड़ गया। इससे प्रवीन तेज धमाके के साथ झुलस कर नीचे गिर गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गौरव पाठक एवं अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मृतक के परिजनों बिचपुरी फीडर पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया है कि भाई रघुनाथ सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। अधिकारियों ने मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
भाई रघुनाथ सिंह ने कहा है कि विद्युतकर्मियों की लापरवाही से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। प्रवीन की 12 साल की बेटी अनुष्का और 10 साल का बेटा प्रतीक है। प्रवीन की मौत की खबर से पत्नी राजकुमारी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed