फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Constable Exam Today Contract To Pass Police Recruitment Exam Three Accused Arrested In Agra

UP Police Exam: पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए ठेका, तीन शातिर दबोचे; मिले ऐसे दस्तावेज...अधिकारी हैरान

Sat, 31 Aug 2024 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

UP Police Bharti Exam 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एसटीएफ ने जिन तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है, वो पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए ठेका ले रहे थे। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
UP Police Constable Exam Today Contract To Pass Police Recruitment Exam Three Accused Arrested In Agra
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका लेकर गिरोह अभ्यर्थियों से ठगी का प्रयास कर रहा था। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने जानकारी पर शुक्रवार को थाना ट्रांस यमुना पुलिस के साथ कालिंदी विहार स्थित डीएनसी होटल में छापा मारकर तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे बड़ी मात्रा में प्रवेश पत्र और 1 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपी पूर्व में रेलवे भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर चुके हैं।
विज्ञापन


 

मेरठ एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम को सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने की ठगी करने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के डीएनसी होटल में छापा मारा। इस दौरान थाना पुलिस भी मौजूद रही। एक कमरे से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में कालिंदी विहार निवासी अमित, मटसेना, फिरोजाबाद निवासी अखिलेश और विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रुपये मांग रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने की बात कहकर कई ठगी कर चुके थे।
 
विज्ञापन

फरवरी 2024 में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में कई अभ्यर्थियों से धोखे से पास कराने के नाम पर पैसे वसूल चुके थे। तीनों के पास से एक लाख रुपये, चार एडमिट कार्ड, 17 एडमिट कार्ड अन्य विभागों की परीक्षा के बरामद हुए हैं। तीनों को ट्रांस यमुना थाना पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed