फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract of a driver and conductor terminated

Agra News: एक चालक और परिचालक की संविदा समाप्त

Wed, 23 Jul 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Contract of a driver and conductor terminated
कासगंज रोडवेज बस स्टेंड।
कासगंज। परिवहन विभाग ने ड्यूटी पर शराब के नशे में पाए जाने पर एक चालक और परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम से सभी कर्मियों को साफ हिदायत दी है कि यात्रियों की जिंदगी से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एआरएम ओमप्रकाश ने बताया कि 20 जुलाई को संविदा परिचालक मानक चंद शराब के नशे में ड्यूटी पर आया तो उसे वापस भेज दिया गया था। उसके कारण बस का संचालन प्रभावित हो गया। वह मंगलवार को वापस ड्यूटी पर आया तो फिर शराब के नशे में था। इस दौरान ड्यूटी कार्यालय के स्टाफ से अभद्रता करने लगा तो उसकी संविदा समाप्त करने की संस्तुति की गई है। इसी तरह बुधवार को दिल्ली रूट की बस पर संविदा चालक संतोष की ड्यूटी लगाई थी। ड्यूटी पर पहुंचा चालक भी शराब के नशे में था। इसकी सूचना मिलने पर अधिकारियों को भेजकर इसकी जांच कराई गई। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इस पर उसकी संविदा भी समाप्त करने की संस्तुति की गई है। एआरएम ने सभी कर्मियों को हिदायत दी है कि ड्यूटी पर नशे में मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बसों में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। इस दौरान शराब पीकर बस चलाने और उनकी जान को जोखिम में डालने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed