फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   contender come to cheak security of evm

प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम पर जाकर ले रहे ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

Wed, 23 Feb 2022 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
contender come to cheak security of evm
कासगंज के मंडी परिसर में रखी ईवीएम को देखने पहुंचे प्रत्याशी के समर्थक को एलईडी स्क्रीन के बारे म - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मतगणना का सभी प्रत्याशियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इंतजार है। प्रत्याशियों का ध्यान स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम पर है। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि बार-बार मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और सतर्कता को परखने पहुंच रहे हैं ।
विज्ञापन

प्रशासन ने मंडी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा के लिए सभी स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे एलईडी टीवी के माध्यम से सभी प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले सकें। दोपहर के समय बुधवार को स्ट्रांग रूम पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री मान पाल सिंह ने पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया वहां मौजूद अर्ध सैनिक बल के जवानों से सुरक्षा को लेकर बात की। वहीं, पटियाली विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ममतेश शाक्य के भाई और उनके प्रतिनिधि मुकुल शाक्य भी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पहुंचे। एलईडी पर सुरक्षा देखने के पश्चात वापस हुए। इसी तरह से अलग-अलग प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार मंडी परिषद के स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। ईवीएम में किसी भी तरह की छेड़छाड़, गड़बड़ी न हो इस पर सभी की पैनी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed