फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   container parked caught fire after high tension line wire fell on it in Agra

आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा: कंटेनर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, लगी आग; बीच सड़क धू-धू कर जला

Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
सार

आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा हो गया। यहां कंटेनर पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे उसमें आग लग गई। इससे वह बीच सड़क धू-धू कर जलने लगा। 

विज्ञापन
container parked caught fire after high tension line wire fell on it in Agra
आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा: कंटेनर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-जलेसर मार्ग पर रविवार रात को 10 खड़े कंटेनर में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से आग लग गई। इससे मार्ग पर वाहन रुक गए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से कंटेनर की टायर और पिछला हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि चालक और सामान लोड नहीं था।

विज्ञापन


नरायच स्थित रोशन ट्रांसपोर्ट से रविवार दोपहर को कंटेनर चालक हसनपुर, खंदौली निवासी राजन लेकर गया था। जलेसर-आगरा मार्ग पर गांव नादऊ के पास सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बताया गया कि चालक चला गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: रेस्त्रां के कमरे में इस हाल में थे युवक और युवतियां...अचानक पहुंच गए एसडीएम, हो गए शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर जिस जगह पर खड़ा किया था, वहां ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। रात में अचानक तार टूटकर गिर गया। इससे कंटेनर में आग लग गई। टायरों में आग देखकर लोगों ने वाहन रोक दिए। पुलिस और दमकल ने आग बुझाई। सूचना पर ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक भी पहुंच गए। हालांकि चालक सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed