फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   container accident on died

कंटेनर के नीचे दबकर खलासी की हुई मौत

Wed, 14 Sep 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

शहर में जेल चौराहा के पास बुधवार की शाम बालू लदे कंटेनर की लिफ्ट सही कर कर रहा खलासी की जैक के नीचे दबने से मौत हो गई।पुलिस ने खलासी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की सूचना दी है।

विज्ञापन
container accident on died

विस्तार

मैनपुरी। शहर में जेल चौराहा के पास बुधवार की शाम बालू लदे कंटेनर की लिफ्ट सही कर कर रहा खलासी की जैक के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के गांव पोखरा निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार कंटेनर पर खलासी का काम करता था, बुधवार को वह कंटेनर में बालू लेकर एटा से जनपद इटावा जा रहा था। जेल चौराहा के पास कंटेनर की लिफ्ट अचानक ऊपर होकर खराब हो गई। इसके बाद दीपक कंटेनर को रुकवाने के बाद लिफ्ट को सही कर रहा था, तभी अचानक लिफ्ट उसके ऊपर आ गिरी, लिफ्ट के नीचे दब कर दीपक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया, वह कुछ नशे की हालत में बताया गया है। पुलिस ने खलासी के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed