{"_id":"61d8769f8f87d054f26a9d59","slug":"contact-the-officer-with-the-list-of-beneficiaries-mainpuri-news-agr5204509171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों की सूची लेकर पदाधिकारी उनसे संपर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों की सूची लेकर पदाधिकारी उनसे संपर्क करें
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बैठक में मौजूद भाजपा नेता।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। लाभार्थी संपर्क अभियान और पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला प्रभारी ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारी लाभार्थियों की प्रत्येक बूथ जाकर सूची प्राप्त करके उनसे संपर्क करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने वाले लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दें। लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए प्रत्येक विधानसभा में और जिले में एक महिला प्रमुख बनाना है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान जनपद में 10 और 11 जनवरी को चलेगा। देहात क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र में महिला संपर्क अभियान के लिए महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा। लाभार्थी संपर्क अभियान के बाद जनपद में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन भी होगा।
बैठक में बलवीर धनगर, मनोरमा सिंह, नारम सिंह, भूपेंद्र यादव, वैभव चतुर्वेदी, मदन मोहन पांडेय, प्रदीप चौहान राज, अजय पाल सिंह, शेरसिंह भदौरिया, सौरभ दुबे, कविता राठौर, लक्ष्मण गुप्ता, अनूप मिश्रा, गौतम चौहान, सीमा चौहान, उत्तम गुप्ता, अनुपम चतुर्वेदी, अनिल राजपूत मौजूद रहे।