फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Consumer Commission ordered company to give another car and two lakh to woman When new car broke down in agra

UP: नई कार में आ गई खराबी, उपभोक्ता फोरम पहुंची महिला; अब कंपनी देगी दूसरी नई कार... साथ में दो लाख नकद

Thu, 22 Feb 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

नई कार में खराबी आ गई तो महिला ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया कि दूसरी नई कार मानसिक रूप से परेशान होने पर दो लाख का जुर्माना महिला को दे। 

विज्ञापन
Consumer Commission ordered company to give another car and two lakh to woman When new car broke down in agra
Car - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नई कार में खराबी आने पर एक महिला ने वाद दायर किया। जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार और सदस्य सर्वेश कुमार ने मैसर्स एनआरएल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड बाईपास रोड कमला नगर को आदेश दिए कि कंपनी 45 दिन के अंदर पीड़िता को नई कार दे। साथ ही मानसिक पीड़ा और वाद व्यय के रूप में 2.10 लाख रुपये अदा करे।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी निवासी माधुरी ने अधिवक्ता के माध्यम से आयोग में वाद दायर किया। बताया कि उन्होंने 28 सितंबर 2018 को 4.45 लाख रुपये में कार खरीदी थी। चलाने पर कार से सीएनजी की बदबू आ रही थी। 
विज्ञापन


कंपनी में शिकायत की तो कर्मचारियों ने इंजन पेंट से बदबू आने के बारे में बताया। कहा कि कुछ दिनों बाद खत्म हो जाएगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। 23 जून 2019 को फिर शिकायत की तो कार को वर्कशॉप में खड़ा करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में ठीक कर वापस देने का वादा किया। इंजीनियर ने बताया कि कार में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है। कंपनी में ही ठीक हो सकेगा। इसके बाद वर्कशॉप से कार नहीं मिली। पीड़िता ने कार को अनुबंध ओला, उबेर कंपनी से कर रखा था। इससे रोजाना उसे 200 रुपये नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed