फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of underground metro stations in final phase

Agra Metro: अंतिम चरण में भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य, सितंबर से आरबीएस तक कर सकेंगे मेट्रो में सफर

Tue, 29 Jul 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:03 AM IST
सार

पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी, आरबीएस स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Construction of underground metro stations in final phase
मेट्रो की सुरंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के चारों भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इनमें फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। मन:कामेश्वर से आरबीएस स्टेशन तक ट्रैक स्लैब का कार्य भी पूरा हो गया है। अगस्त तक ये कार्य पूरा हो जाएगा। सितंबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी, आरबीएस स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इनमें फिनिशिंग और पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


मन:कामेश्वर से आरबीएस स्टेशन कर दिशा में डेढ़ किमी ट्रैक स्लैब की कास्टिंग पूरी हो गई है। आरबीएस रैंप से आगरा कॉलेज स्टेशन तक लांग वेल्डेड रेल भी तैयार हो गई है। अप और डाउन लाइन पर ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद थर्ड रेल, सिग्नलिंग समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। ये सभी कार्य अगस्त तक पूरा कर सितंबर से आरबीएस तक मेट्रो चलाने की उम्मीद है। इसके लिए तेजी से कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed