फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of Tulsi Memorial left incomplete, complaint

Agra News: तुलसी स्मारक का निर्माण अधूरा छोड़ा, शिकायत

Wed, 04 Sep 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of Tulsi Memorial left incomplete, complaint
सोरोंजी। हरि की पौड़ी के पश्चिमी छोर पर स्थित तुलसी स्मारक का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था ने अधूरा छोड़ दिया है। इसकी शिकायत तुलसी आरती मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर की है।
विज्ञापन

महंत मानवेंद्र गिरी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने तुलसी स्मारक तक पहुंचने का पुल, स्मारक का फर्श तथा तुलसी स्मारक की दो फीट की चहारदीवारी बनाकर छोड़ दी है। कहा कि चहारदीवारी सिर्फ दो फीट रखे जाने से बच्चों के जल में गिरने की संभावना है। यदि चहारदीवारी के ऊपर जाल का निर्माण कर दिया जाए तो बच्चों के गिरने की संभावना खत्म हो जाएगी। वहीं, छत और चहारदीवारी के मध्य में जाल लग जाने से स्मारक के अंदर बंदरों का उत्पात नहीं होगा। दर्शनार्थियों को भी कोई असुविधा नहीं होगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसमें उमेश पाठक, केशव महेरे, अभिषेक वशिष्ठ आदि तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed