फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable suspended in gangster's chart viral case

Agra News: गैंगस्टर का चार्ट वायरल मामले में सिपाही पर निलंबन की गाज

Sat, 16 Dec 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Constable suspended in gangster's chart viral case
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व जुआ खेलने के मामले में अपराधियों का गैंगस्टर चार्ट वायरल होने के मामले को एसपी सौरभ दीक्षित ने गंभीरता से लिया है। पटियाली सीओ दीप कुमार पंत इस मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित गिरी को निलंबित करने की कार्रवाई एसपी ने की है। अंकित को रखरखाव में लापरवाही का दोषी माना गया है। चार्ट किसने वायरल किया था, पुलिस इस संबंध में विस्तृत जांच कर रही है।चार दिन पूर्व सोशल मीडिया पर गैंगस्टर का चार्ट वायरल हुआ था। इससे पुलिस की कार्रवाई की गोपनीयता भंग होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। इस मामले की जानकारी जैसी ही एसपी को मिली तो उन्होंने इसकी जांच के निर्देश पटियाली सीओ दीप कुमार पंत को दिए। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में निलंबित किए गए सिपाही अंकित गिरी को चार्ट के रखरखाव में लापरवाही का दोषी माना गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चार्ट किसके द्वारा वायरल किया गया। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed