{"_id":"5b6ea9194f1c1ba61f8b8241","slug":"constable-shot-dead-by-daroga-pistol-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान दरोगा की पिस्टल से चली गोली, सिपाही के सिर में लगी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान दरोगा की पिस्टल से चली गोली, सिपाही के सिर में लगी, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:26 AM IST
गोली लगने से सिपाही की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित फायर स्टेशन पर पिस्टल साफ करते समय दरोगा से गोली चलने के कारण सिपाही की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी सहित कई थानों का फोर्स अस्पताल पहुंचा। यहां सिपाही के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
फर्रुखाबाद के थाना गूंथना के गांव अचरोड़ा निवासी शिव कुमार मिश्रा (52) पुत्र लक्ष्मीनरायन मिश्रा शिकोहाबाद थाने में थार मोबाइल पर चालक के पद पर तैनात थे। वहीं अपनी पत्नी सुनीता मिश्रा एवं बेटी रिचा, बेटा शिवम एवं रीशू के साथ शिकोहाबाद के शंकरपुरी मोहल्ला निवासी राजपाल सिंह भदौरिया के मकान में किराए पर रहते थे।
शुक्रवार सुबह घर से ड्यूटी गए थे। थार टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के साथ चालक शिव कुमार मिश्रा, दो पुलिस के जवान एवं एक महिला सिपाही के साथ एटा रोड पर स्थित फायर ब्रिगेड परिसर में तख्त पर बैठे थे। इसी दौरान दारोगा इंद्रजीत सिंह ने सरकारी पिस्टल को निकाला और सफाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरोगा को हिरासत में लिया
रोते बिलखते मृतक सिपाही के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पिस्टल की सफाई करने के दौरान चली गोली सामने बैठे चालक शिव कुमार मिश्रा के मुंह में लगकर सिर से पार हो गई। गोली लगते ही शिवकुमार लहूलुहान होकर गिर गए। स्टाफ तुरंत उपचार के लिए गाड़ी से फिरोजाबाद की ओर दौड़ पड़े। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
सिपाही की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद विजय कुमार गौतम पहुंच गए। सिपाही वीरेंद्र कुमार मिश्रा के परिवारीजन बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दरोगा इंद्रजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।
शिकोहाबाद के शंकरपुरी स्थित आवास से जब मृतक शिव कुमार मिश्रा की पत्नी सुनीता मिश्रा, बेटी रिचा व बेटा शिवम व रीशू को जिला अस्पताल लाए तो पत्नी एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी के सामने बिलख पड़ीं। बोली क्या हो गया मेरे पति को...। बेटी रिचा ने जब पिता के शव को देखा तो वो अचेत हो गई।