फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable shot dead by daroga pistol in firozabad

ड्यूटी के दौरान दरोगा की पिस्टल से चली गोली, सिपाही के सिर में लगी, मौत

Sun, 12 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Aug 2018 10:26 AM IST
constable shot dead by daroga pistol in firozabad
गोली लगने से सिपाही की मौत - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित फायर स्टेशन पर पिस्टल साफ करते समय दरोगा से गोली चलने के कारण सिपाही की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी सहित कई थानों का फोर्स अस्पताल पहुंचा। यहां सिपाही के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।   


फर्रुखाबाद के थाना गूंथना के गांव अचरोड़ा निवासी शिव कुमार मिश्रा (52) पुत्र लक्ष्मीनरायन मिश्रा शिकोहाबाद थाने में थार मोबाइल पर चालक के पद पर तैनात थे। वहीं अपनी पत्नी सुनीता मिश्रा एवं बेटी रिचा, बेटा शिवम एवं रीशू के साथ शिकोहाबाद के शंकरपुरी मोहल्ला निवासी राजपाल सिंह भदौरिया के मकान में किराए पर रहते थे। 


शुक्रवार सुबह घर से ड्यूटी गए थे। थार टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के साथ चालक शिव कुमार मिश्रा, दो पुलिस के जवान एवं एक महिला सिपाही के साथ एटा रोड पर स्थित फायर ब्रिगेड परिसर में तख्त पर बैठे थे। इसी दौरान दारोगा इंद्रजीत सिंह ने सरकारी पिस्टल को निकाला और सफाई करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

दरोगा को हिरासत में लिया

constable shot dead by daroga pistol in firozabad
रोते बिलखते मृतक सिपाही के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिस्टल की सफाई करने के दौरान चली गोली सामने बैठे चालक शिव कुमार मिश्रा के मुंह में लगकर सिर से पार हो गई। गोली लगते ही शिवकुमार लहूलुहान होकर गिर गए। स्टाफ तुरंत उपचार के लिए गाड़ी से फिरोजाबाद की ओर दौड़ पड़े। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। 

सिपाही की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद विजय कुमार गौतम पहुंच गए। सिपाही वीरेंद्र कुमार मिश्रा के परिवारीजन बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दरोगा इंद्रजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।  

शिकोहाबाद के शंकरपुरी स्थित आवास से जब मृतक शिव कुमार मिश्रा की पत्नी सुनीता मिश्रा, बेटी रिचा व बेटा शिवम व रीशू को जिला अस्पताल लाए तो पत्नी एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी के सामने बिलख पड़ीं। बोली क्या हो गया मेरे पति को...। बेटी रिचा ने जब पिता के शव को देखा तो वो अचेत हो गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed