फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable physically abused the girl by promising marriage in Agra

Agra News: शादी का वादा कर सिपाही ने किया शारीरिक शोषण, पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Mon, 26 Dec 2022 06:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 06:48 PM IST
सार

आगरा में तैनात रहे एक सिपाही पर युवती ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सिपाही ने यहां तैनाती के दौरान उससे दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। 

विज्ञापन
Constable physically abused the girl by promising marriage in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक सिपाही पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। सिपाही थाना न्यू आगरा में ही तैनात था। अब स्थानांतरित होकर दूसरे जनपद में चला गया है। सोमवार को पीड़िता पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के समक्ष पेश हुई। पूर्व में शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि सिपाही ने शादी का वादा किया। इसके बाद शारीरिक शोषण किया। अब वो शादी के लिए तैयार नहीं है। दूसरी युवती से शादी करना चाहता है। इसलिए अपना स्थानांतरण करा लिया है, जिससे वो उसे ढूंढ नहीं सके। उसने सितंबर में थाना हरीपर्वत में शिकायत की। मगर, मामला थाना न्यू आगरा का बताकर वहां पर शिकायत करने के लिए बोल दिया। 

विज्ञापन

युवती का मोबाइल भी तोड़ा 

आरोपी सिपाही भी वहीं तैनात था। इस कारण वो थाने नहीं गई। डाक से अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसके मोबाइल पर सिपाही से बातचीत की ऑडियो सहित अन्य साक्ष्य मौजूद थे। मगर, सिपाही एक दिन उससे मिलने आया। मोबाइल जमीन में मारकर तोड़ दिया, जिससे उसके खिलाफ कोई सुबूत नहीं बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्स रैकेट का खुलासा: न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले आगरा में आईं विदेशी युवतियां, पुलिस ने सात पकड़ीं
 

15 दिन पहले हो गया रिलीव

पुलिस आयुक्त ने युवती की शिकायत पर थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक को जांच के आदेश किए हैं। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सिपाही का स्थानांतरण हाथरस हो गया है। 15 दिन पहले वो रिलीव कराकर चला गया। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed