फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable murdered in Mathura: Police arrested criminal in encounter shot in leg

मथुरा में सिपाही की हत्या: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया एक बदमाश, पैर में लगी गोली; अब दूसरे की तलाश

Tue, 17 Sep 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 12:04 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने सिपाही को गोली मारने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी, लेकिन उसके बाद भी भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि अब दूसरे आरोपी की तलाश की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Constable murdered in Mathura: Police arrested criminal in encounter shot in leg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 7 सितंबर की रात को दारू पार्टी के बाद 20 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर सिपाही को गोली मारने के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन





 

थाना जमुनापार के रोशन विहार कालोनी निवासी 27 वर्षीय सिपाही अजीत पुत्र कमल सिंह बदायूं पुलिस लाइन में तैनात था। वह 5 सितंबर को वह छुट्टी लेकर घर आया। 7 सितंबर को उसका 20 हजार रूपये के लेन-देन को लेकर पड़ोसी नीरज से झगड़ा हो गया। दोनों के परिजन ने मामला शांत करा दिया। समझौता होने पर नीरज अपने ततेरे भाई अनिल चौधरी, रिश्तेदार अमित और साथी अनिल के साथ शराब पीने के लिए घर से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मिलकर दारू पार्टी की। टैंक चौराहे पर शराब पीते समय पुनः विवाद हुआ तो अजीत ने नीरज चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर अनिल ने तमंचे से अजीत को गोली मार दी। गोली अजीत के गले में जाकर लगी। गोली मारने के बाद सभी मौके से भाग खड़े हुए। तभी वहां से महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गश्त करती हुई निकली तो उन्होंने अजीत को लहुलुहान हालत में पड़ा देखा। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करा सदर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारी और सिपाही के परिजन अस्पताल पहुंच गए। 15 सितंबर को सिपाही ने उपचार के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नीरज और अमित को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अनिल चौधरी और अनिल नाम का ही दूसरा बदमाश फरार चल रहा था। सोमवार-मंगलवार की रात को सदर बाजार और एसओजी ने मूल धनियागढ़ी राया वर्तमान रोशन विहार कालोनी अनिल पुत्र पूरन को गोकुल बैराज के पास घेर लिया। बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में अभी अनिल नाम का एक अभियुक्त अभी फरार चल रहा है। बदमाश के कब्जे से तमंचा-कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुआ है। अनिल चौधरी शातिर बदमाश है उस पर कोतवाली, जमुनापार, राया, अलीगढ़ के थाना इगलास, जीआरपी मथुरा थाने में 17 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

ये रहे मुठभेड़ में शामिल
प्रभारी निरीक्षक सदर संजीव कुमार दुबे, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, एसआई कृष्ण कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह,अमित कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, पंकज कुमार, दीपक पचौरी, अभिनव, कांस्टेबल तुषार कुमार, अमित सेंगर, राहुल कुमार, दीपक कुमार, विपिन भाटी, राकेश एसओजी टीम का चालक रामपाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed