फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable misbehaved with teenage girls returning from coaching

UP: सिपाही की करतूत..कोचिंग से लौट रहीं किशोरियों का रास्ता रोका, छेड़छाड़ की; लोगों ने पकड़कर पुलिस को साैंपा

Sun, 13 Jul 2025 11:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

आगरा में सिपाही की करतूत देखकर लोगों का खून खाैल उठा। बाइक सवार सिपाही कोचिंग से लाैट रहीं किशोरियों से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
constable misbehaved with teenage girls returning from coaching
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही किशोरियों से बाइक सवार सिपाही ने छेड़खानी की। परिजन ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोचिंग से चार किशोरियां लौट रही थीं। बाइक सवार सिपाही उनके पीछे लग गया और कभी आगे बाइक ले जाता तो कभी पीछे। किशोरियां बचते-बचाते अपने मोहल्ले की गली तक पहुंचीं तो सिपाही ने गली में बाइक तिरछी कर सामने लगा दी और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


 

किशोरियां डर गईं और रोती-रोती अपने घर पहुंचीं। घटना की जानकारी परिजन को दी। लोगों ने दौड़कर बाइक सवार सिपाही को पकड़ लिया। उसे थाना फतेहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपने को मैनपुरी के एक थाने में तैनात बताया। सिपाही इन दिनों छुट्टी पर आया है।

डीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी सिपाही बताया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed