फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable

महिला कांस्टेबल और पति ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
constable
महिला कांस्टेबल और पति ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल और उसके पति ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। हालत गंभीर होने पर प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर चले गए।
पूनम राजपूत कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती सिरसागंज थाने में है। लॉकडाउन में पति नीतेंद्र कुमार की प्राइवेट जॉब छूट गई। नौकरी छूटने के बाद नीतेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सिरसागंज थाना क्षेत्र में फायर स्टेशन के समीप बने सरकारी आवास में निवास रह रहे हैं। नीतेंद्र मूलरूप से मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को पूनम के बेटे का जन्म दिन था। वह अपने पति और बच्चों के साथ ससुराल गई। शुक्रवार शाम को वह वापस आई। आसपास के लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच नीतेंद्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बच्चों का शोर सुनकर पूनम को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पूनम ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

बच्चों की चीख सुनकर आसपास के आवासों में निवास करने वाले पुलिसकर्मी और उनके परिजन भी पहुंच गए। पति पत्नी को बेहोश देख थाने में सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति पत्नी को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए। सीओ सिरसागंज कमलेश सिंह का कहना है कि महिला कांस्टेबल और उसके पति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। दोनों को उपचार के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चल रही थी ड्यूटी
थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि पूनम राजपूत की तैनाती सिरसागंज थाने में है। लेकिन उनकी वर्तमान में पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी चल रही थी। वह पुलिस लाइन से ही अवकाश लेकर गईं थीं। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed