फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conspiracy to grab father property taken to Tehsil on the pretext of treatment deed by fraud

Agra:पिता की संपत्ति हड़पने के लिए साजिश, इलाज के बहाने ले गया तहसील; धोखे से कराया बैनामा

Tue, 20 Jun 2023 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 02:23 PM IST
सार

पिता की संपत्ति हड़पने के लिए बेटे और बहू ने मिलकर ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। इलाज के नाम पर अस्पताल का जगह बेटा तहसील ले पहुंचा। यहां धोखे से जमीन का बैनामा करा लिया। 
 

विज्ञापन
Conspiracy to grab father property taken to Tehsil on the pretext of treatment deed by fraud
फतेहाबाद पुलिस थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आगरा धोखे से अंगूठा लगवाकर जमीन का बैनामा कराने और कूटरचित दस्तावेज लगाकर जमीन का दाखिल खारिज कराने के मामले में सीजेएम मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने थाना ताजगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गढ़ी गुसाई, चमरौली, निबोहरा निवासी फौरन सिंह ने कोर्ट ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनके पास पैतृक संपत्ति है। लंबे समय से उनकी तबियत खराब है। दो साल पहले चार अगस्त 2021 को छोटा बेटा जयप्रकाश अपनी पत्नी अनीता के साथ आया और उन्हें फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के नाम पर तहसील ले गया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में बेटे जयप्रकाश, बहू अनीता के साथ शमसाबाद निवासी देव प्रकाश और करण सिंह ने कई कागजों पर हाथ पकड़कर बिना बताए अंगूठा लगा लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ठगी का ये है नया तरीका: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, लालच में न आएं; पुलिस को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की दवाएं दीं 

तहसील में परिचित वकील के पास छोड़कर जाने के साथ बेटे बहू पर नशे की दवाएं देने का आरोप लगाया। उनकी पत्नी शारदा देवी ने बेटे और बहू के चंगुल से छुड़ाया। आरोपियों ने तहसीलदार फतेहाबाद के यहां से एक पक्षीय दाखिला खारिज भी करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed