{"_id":"6569a041cd6d9caf3709c516","slug":"conspiracy-or-disease-milk-animals-are-dying-rapidly-in-mathura-villagers-create-ruckus-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश या बीमारी: मथुरा में तेजी से मर रहे दुधारू पशु, ग्रामीणों ने किया हंगामा; लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश या बीमारी: मथुरा में तेजी से मर रहे दुधारू पशु, ग्रामीणों ने किया हंगामा; लगाया ये आरोप
Fri, 01 Dec 2023 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:28 PM IST
सार
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में पशुओं की मौत से किसान परेशान हैं। आरोप है कि कोई जानवरों को जहर दे रहा है, जिससे उनकी मौत हो रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
Mathura News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के टैंटी गांव सुरीर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन दुधारू पशुओं के मरने से किसान परेशान हैं। इस तरह हो रही मौतों पर शक तब हुआ जब पशु के मरने के बाद तुरंत ही गांव में मुर्दा मवेशी उठाने वाले पहुंच जाते हैं। ऐसे ही तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उन्हें थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में रास्ते के किनारे पर जो भैंस बंधती हैं, उन्हीं भैंस की मौत हो रही है। बृहस्पतिवार को भैंस मरने के तुरंत बाद मुर्दा मवेशी उठाने वाले लोग टेंपो लेकर आते हैं और मृत भैंस को उठाकर ले जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बदनपुर, लोहई, भालई, महमूदगणी, सुदामागढ़ी, राजागढ़ी, खायरा आदि गांवों में एक माह के अंदर सैकड़ों पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे पशु पालकों में अपने-अपने पशुओं को लेकर चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने मुर्दा मवेशी उठाने वाले लोगों द्वारा पशुओं को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आए दिन पशुओं की मौत होने पर गुस्साए दर्जनों भर की संख्या में कई गांवों के ग्रामीण थाने पहुंचे और पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह का कहना है कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि मौत किस कारण हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।