{"_id":"66c4ccd0c77f4c6229054e12","slug":"consignment-of-ganja-reached-agra-from-odisha-under-cover-of-coal-five-smugglers-arrested-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कोयले की आड़ में ओडिशा से ताजनगरी पहुंची गांजा की खेप, पांच तस्कर धरे गए... सवा कुंतल माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कोयले की आड़ में ओडिशा से ताजनगरी पहुंची गांजा की खेप, पांच तस्कर धरे गए... सवा कुंतल माल बरामद
Wed, 21 Aug 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:03 AM IST
सार
कोयले की आड़ में ओडिशा से गांजा की खेप ताजनगरी पहुंची। यहां पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सवा कुंतल माल बरामद हुआ।
विज्ञापन
ओडिशा से ताजनगरी पहुंची गांजा की खेप, पांच तस्कर धरे गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ओडिशा से आने वाले गांजे की तस्करी नहीं रुक पा रही है। सोमवार रात को शाहगंज क्षेत्र में कोयले की आड़ में ट्रक में छिपाकर 1.30 क्विंटल गांजा लाया गया था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और शाहगंज पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक पकड़ा। पांच तस्कर गिरफ्तार किए। आरोपियों को जेल भेजा गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
गांजे को उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित पांच राज्यों में खपाया जाना था। एएनटीएफ के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि पिछले दिनों हाथरस में तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उन्होंने गांजा तस्करी करने वालों के बारे में बताया था। इस पर तस्करों के मूवमेंट की जानकारी ली जा रही थी।
विज्ञापन
सोमवार रात को पथौली क्षेत्र में गांजा लाए जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस के साथ घेराबंदी की गई। जयपुर मार्ग पर ट्रक पकड़ लिया गया। पांच तस्कर भी हाथ आ गए। उनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। आगरा और मथुरा के खरीदारों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन