फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Connection shown in papers, no electricity in 18 lakh houses

सौभाग्य योजनाः कागजों में दिखा दिए कनेक्शन, 18 लाख घरों में बिजली नहीं, सर्वे में खुलासा

Tue, 02 Jul 2019 12:09 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Connection shown in papers, no electricity in 18 lakh houses
फाइल फोटो
हर घर में बिजली कनेक्शन देने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना के नाम पर भी अधिकारियों ने खूब झूठ बोला। तमाम घर छूट गए लेकिन शासन को दी गई रिपोर्ट में दर्शा दिया गया कि हर घर में कनेक्शन देकर मीटर लगा दिया गया। चुनाव के बाद कराए गए सर्वे से खुलासा हुआ है कि 18 लाख घर अभी भी बिजली के इंतजार में हैं, जबकि सौभाग्य योजना खत्म हो चुकी है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सौभाग्य योजना 2018 में शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत गरीबों के घरों में मुफ्त कनेक्शन का प्रावधान था। बिजली अफसरों को निर्देश दिए गए थे कि वह गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले में जाकर उन परिवारों को कनेक्शन दें जिनके घरों में बिजली नहीं है। 
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसमें बिजली विभाग के अधिकारियों ने  तेजी दिखाते हुए शत प्रतिशत कवरेज की रिपोर्ट दी। अब हुए सर्वे में 18 लाख लोग ऐसे मिले हैं जिनके घरों में बिजली नहीं है ।मथुरा जिले में ही ऐसे घरों की संख्या सात से आठ हजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जौनपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, कानपुर, झांसी, फतेहपुर, आजमगढ़, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, बागपत, हापुड़ मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़ में तमाम लोग कनेक्शन के लिए दौड़ लगा रहे हैं।  

केंद्र से योजना का समय बढ़ाने की मांग की गई : श्रीकांत शर्मा

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि प्रदेश में कटिया कनेक्शन खत्म करके नियमित कनेक्शन जारी किए गए। अब पता चला है कि चौदह से पंद्रह लाख लोगों को अभी भी कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। चूंकि सौभाग्य योजना 31 मार्च को खत्म हो गई थी लिहाजा केंद्र सरकार से योजना की मियाद बढ़ाने की मांग की गई है।

 दरअसल सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर घर में कनेक्शन दिया जा रहा था लेकिन उस समय तमाम लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। घरों पर मीटर लगवाने को तैयार नहीं थे। अफसरों ने जगह जगह कैंप लगाकर समझाया मगर इन लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए थे। अब जो लोग सामने आ रहे हैं वह वही लोग हैं। -विनोद कुमार , अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed