फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congressmen happy with Supreme Court's decision in Rahul's case

Agra News: राहुल के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेसी खुश

Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen happy with Supreme Court's decision in Rahul's case
राहुल के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेसी खुश
विज्ञापन


मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर लगाई गई रोक को लोकतंत्र की हत्या करने वालों को सबक सिखाने की कार्रवाई बताया गया। पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।


जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के केस में उनकी दोष सिद्धि पर रोक लगाए जाने का सुनाया गया फैसला लोकतंत्र की रक्षा करने वाला है। भाजपा सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। सरकार संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से मोहब्बत की राजनीति करने वाली कांग्रेस की जीत हुई है। नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा की हार हुई है। लोकतंत्र में तानाशाही करने वालों को सर्वोच्च न्यायालय ने सबक सिखाया है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अनिल पालीवाल, कैलाश उपाध्याय, मनोज शाक्य, रमेशचंद्र वर्मा, चंदप्रकाश दुबे, विकास मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed