{"_id":"60d8827a8ebc3eb44277cc2a","slug":"congress-will-work-on-the-formula-of-chhattisgarh-cm-bhupendra-baghel-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: यूपी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल के फार्मूले पर काम करेगी कांग्रेस, वृंदावन से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: यूपी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल के फार्मूले पर काम करेगी कांग्रेस, वृंदावन से होगी शुरुआत
Mon, 28 Jun 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:49 AM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की ओर से 4 और 5 जुलाई को वृंदावन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल का फार्मूला अपनाने जा रही है। इस फार्मूले के तहत कांग्रेस प्रदेश के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने जा रही है। वृंदावन में इसकी शुरुआत आगरा और कानपुर मंडल के ब्लॉक अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण से होगी।
विज्ञापन
रविवार को इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महामंत्री और जनपद प्रभारी अनिल यादव, प्रदेश सचिव अमित सिंह ने वृंदावन पहुंचे। यहां महामंत्री अनिल यादव ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि वृंदावन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो मंडलों के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 4 और 5 जुलाई को आयोजित होगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यक्रम में आगामी चुनाव के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को रणनीति के गुर समझाए जाएंगे। इस कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। रायपुर से उनकी टीम के विशेष ट्रेनर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी भाग लेंगे।