फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress will agitate against BJP government

भाजपा सरकार के खिलाफ आंदेलन करेगी कांग्रेस

Thu, 09 Sep 2021 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Congress will agitate against BJP government
मैनपुरी। विकासखंड कुरावली के गांव नगला कुलिया में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को चौपाल लगाई। इसमें किसानों और महिलाओं की समस्यायें सुनीं। महिला कांग्रेस आगरा जोन अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था पर बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का संकल्प लिया है। कांग्रेस महिलाओं और किसानों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग पेट्रोल, डीजल, घरेलू रसोई गैस, सरसों के तेल, फलों और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। किसानों की लागत दोगुनी हो गई है, लेकिन उनकी आय में कमी आई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में समाज का हर वर्ग परेशान है। अपराध और भ्रष्टाचार पर सरकार अंकुश नहीं लग पा रही है। विकास कार्यों के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का सत्ता से जाना पूरी तरह तय है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि किसानों को खेती के लिए समय से खाद, बीज, बिजली, पानी नहीं मिल पाता है। लगातार बढ़ रही महंगाई से महिलाएं घर का खर्चा नहीं चला पा रही हैं। राजेश लोधी, सत्येंद्र लोधी, राजीव लोधी, विजयपाल सिंह, रिंकू पाल, पुष्पेंद्र, महावीर सिंह, नरेंद्र कुमार, भूपसिंह, मनोज लोधी, प्रियंका, रानी, रशमी, सुनीता, आरती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed