फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress takes out candle march to protest against Manipur incident

Agra News: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला

Sun, 23 Jul 2023 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jul 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Congress takes out candle march to protest against Manipur incident
मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन

भाजपा शासन में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला। मणिपुर की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।


मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार की देर शाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में कैंडल लेकर कार्यकर्ता मंडी धर्मदास, तांगा स्टैंड, लेनगंज, घंटाघर चौराहा होते हुए नगर पालिका के शहीद पार्क में पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा शासित राज्यों में ही महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिला संबंधी अपराध जिन राज्यों में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। वहां भाजपा की ही सरकारें हैं। मणिपुर की हिंसा को रोकने में मणिपुर सहित केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मणिपुर घटना के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। गोपाल कुलश्रेष्ठ, शशिभूषण, सुरेश राठौर, कैलाश उपाध्याय, मनोज शाक्य, राशिद मोहम्मद, अरविंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed