{"_id":"6683b79d84368366dd09531f","slug":"congress-rahul-gandhi-speaks-on-hindu-violence-devkinandan-thakur-s-befitting-reply-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हिन्दू और हिंसा... राहुल गांधी के बयान पर देवकीनंदन ठाकुर का करारा जवाब, बोले- हम धर्मरक्षक हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिन्दू और हिंसा... राहुल गांधी के बयान पर देवकीनंदन ठाकुर का करारा जवाब, बोले- हम धर्मरक्षक हैं
Tue, 02 Jul 2024 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:47 PM IST
सार
राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए एक बयान ने हंगामा मचा दिया है। मथुरा में कथावाचक देवकीनंदन से इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया ली गई तो वे नाराज नजर आए। जानें उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
देवकीनंदन ठाकुर और राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के संसद में दिए बयान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने करारा जवाब दिया है। कथावाचक ने कहा कि हमने तो सुना था कि राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान लगाते हैं। सबको मोहब्बत बांटते हैं। लगता है कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में हिंदुओं के लिए सामान नहीं है और इसीलिए मैंने देखा है कि उनकी 99 सीटें हैं और कोई भी हिंदू धर्माचार्य कांग्रेस की टिकट पर नहीं लड़ा है। एक तो उनको भी उन्होंने अपनी पार्टी से निकाल दिया। खैर इस बात से कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिन्दू हिंसक नहीं, धर्म रक्षक होता है। भगवान शिव का चित्र दिखाया और कहा कि वे कभी युद्ध नहीं करते, शांति का संदेश देते हैं। इस पर कथावाचक ने एक चित्र भी दिखाया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू खड़ा होता है।