फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Pratigya Yatra will reach in agra on 31st October

आगरा: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 31 अक्तूबर को पहुंचेगी ताजनगरी, 30 स्थानों पर होगा स्वागत

Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
सार

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रमोद कृष्णन प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। कांग्रेस नेता इस यात्रा के जरिए प्रदेश की जनता को प्रियंका गांधी के वचन बताएंगे।  

विज्ञापन
Congress Pratigya Yatra will reach in agra on 31st October
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 31 अक्तूबर को आगरा रही है। इसका 30 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इसमें प्रदेश की जनता से किए गए कांग्रेस के आठ वायदों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएगी जाएगी। यात्रा में कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रमोद कृष्णन प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को किदवई पार्क स्थित होटल में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह करती है। भाजपा नेताओं की तरह जुमलेबाजी नहीं करती है। सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता के लिए आठ सूत्रीय प्रतिज्ञा की घोषणा की है, वह सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता को दिया गया निभाने वाला वचन है। कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे में इसको लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने की गई हैं ये घोषणाएं
पार्टी के महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि इन वचनों में सरकार बनने पर महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण, छात्राओं को स्कूटी, छात्रों को मोबाइल, 20 लाख युवाओं को नौकरी, संविदा कर्मचारियों को नियमित करना, 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त, कोरोना काल में बिजली के बिल माफ, किसानों के कर्ज माफ आदि घोषणाएं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा का जगह जगह स्वागत करने के लिए पार्टीजन व आम जनता रहेगी। खंदौली से चलकर यात्रा शहर में भ्रमण करके दक्षिणी बाईपास से मथुरा को प्रस्थान करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सचिव नंदा, अमित सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, आईडी श्रीवास्तव, अजहर वारसी, विराग जैन, पीसी नरवार, विनोद जरारी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed