{"_id":"5d11ffdb8ebc3e12d5115625","slug":"congress-party-new-committees-will-soon-by-western-up-incharge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कमेटियां भंग होने के बाद कार्यकर्ताओं में बेचैनी, अब यह प्रभारी परखेंगे नए दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कमेटियां भंग होने के बाद कार्यकर्ताओं में बेचैनी, अब यह प्रभारी परखेंगे नए दावेदार
Wed, 26 Jun 2019 09:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
कांग्रेस की जिला और शहर कमेटियों के भंग होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन में बदलाव पर खुशी जाहिर की है। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व आगरा मंडल प्रभारी यहां पहुंचकर नई कार्यकारिणी के लिए दावेदारों की नब्ज टटोलेंगे।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की करारी हार के बाद ही जिले और शहर के संगठनों में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई थीं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को भी करारी हार का मुंह देखना पड़ा था।
इसमें भी संगठन की कमजोरी सामने आई थी। अब जिला और शहर कार्यकारिणी भंग होने के बाद ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने इसे बेहतर निर्णय बताया है।

Trending Videos
आगरा में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष कई सालों से जमे हुए थे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी और आगरा मंडल किशन मुद्गल बुधवार को आएंगे।
दोनों पदाधिकारी नई कमेटियों के लिए कार्यकर्ताओं से विचार करेंगे। दावेदारों के आवेदन लेंगे। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना है कि अभी तक प्रदेश से कोई संदेश नहीं मिला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तजेंद्र राजौरा का कहना है कि संगठन में बदलाव जरूरी था। इसका सभी कार्यकर्ता स्वागत करते हैं।