{"_id":"61dc8462ca87cb1dc7620b9f","slug":"congress-party-election-code-of-conduct-violation-tundla-news-agr520843021","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी की पंचायत में हुआ आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी की पंचायत में हुआ आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन
टूंडला में एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम के दौरान बाहर खड़े होकर भोजन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। सोमवार को फिरोजाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 नियम की धज्जियां उड़ाते हुए कांग्रेस द्वारा चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी पर प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार्यक्रम समाप्त हो गया। प्रशासन ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
दो दिन पूर्व चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता को लागू करते हुए सख्त हिदायत दी है कि कोई भी राजनीतिक दल किसी भी प्रकार की बैठक, पंचायत व रैलियों को नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा फिरोजाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक चुनावी कार्यक्रम किया गया। लोग बिना सोशल डिस्टेंस और मास्क के ही कार्यक्रम में शामिल हुए और भोजन के दौरान एक दूसरे के समीप बने रहे। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई। सूचना पर जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें कोई नहीं मिला। अगर वहां कुछ हुआ है तो जांचकर कार्रवाई की जायेगी।
चुनाव में किस तरह भूमिका निभानी है, को लेकर प्रशिक्षक कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में 35 से 40 लोग आए थे। पूरी तरह कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया है।
विज्ञापन
संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, फिरोजाबाद
मामला संज्ञान में आने पर तत्काल थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर जानकारी करने के लिए निर्देशित किया था। यदि कोविड-19 और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
पारसनाथ मौर्या, उपजिलाधिकारी-टूंडला