फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Party Acharya Pramod Krishnam With Shivpal Singh Yadav In Samajik Parivartan Rath Yatra

UP News: शिवपाल यादव के रथ पर सवार हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, नए राजनीतिक समीकरण के संकेत

Tue, 12 Oct 2021 02:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Oct 2021 02:59 PM IST
सार

वृंदावन से शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया है। मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनसे मुलाकात की और रथ में सवार हो गए।

विज्ञापन
Congress Party Acharya Pramod Krishnam With Shivpal Singh Yadav In Samajik Parivartan Rath Yatra
मथुरा: शिवपाल की रथयात्रा में कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को वृंदावन से चुनावी शंखनाद किया। शिवपाल सिंह यादव ने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत की। पहले ही दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी गहमा-गहमी उस वक्त देखने को मिली जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रियंका गांधी के सलाहकारों में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल सिंह से मिलने पहुंचे और बधाई दी। थोड़ी ही देर में वे रथयात्रा में सवार भी हो गए। कांग्रेस के दिग्गज नेता के शिवपाल सिंह यादव के साथ रथ में सवार होने पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के शिवपाल से मिलने के बाद नए राजनीतिक समीकरण का संकेत मिल रहा है।

विज्ञापन


प्रमोद कृष्णम ने साधा अखिलेश पर निशाना
प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को समर्थन करने आए कांग्रेस नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी है। इस अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शिवपाल ने रथयात्रा शुरू की है। प्रमोद कृष्णम ने बताया कि शिवपाल यादव से उनके निकटतम संबंध हैं और वह कल्कि आश्रम से भी जुड़े हुए हैं। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने आया हूं। इस दौरान उनसे जब प्रसपा और कांग्रेस के नेताओं के मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता दुखी है, किसानों को कुचला जा रहा है, जिन नेताओं पर जिम्मेदारी थी वह कहीं नजर नहीं आ रहे। सड़क पर जो नजर आ रहा है वह या तो प्रियंका नजर आ रहीं हैं या फिर शिवपाल।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उत्तरप्रदेश की सरकार को हटाने के लिए समान विचारधारा के लोग एक साथ आ कर प्रदेश को इस अधार्मिक, अनैतिक , असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार को 2022 में उखाड़ फेकेंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरे नहीं उतरे हैं। जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे। गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह भविष्य तय करेगा।



सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा: ठाकुर बांकेबिहारी के दर से शिवपाल सिंह का चुनावी शंखनाद, कहा- सूबे में माफिया राज, किसानों पर अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed