फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav Begins Election Campaign Parivartan Rath Yatra With The Blessings Of Banke Bihari Ji From Vrindavan

सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा: बांकेबिहारी के दर से शिवपाल का चुनावी शंखनाद, कहा- सूबे में माफिया राज, किसानों पर हो रहा अत्याचार

Tue, 12 Oct 2021 09:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Oct 2021 09:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) ने प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी से बिगुल फूंका है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बांकेबिहारी के दर्शन कर वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav Begins Election Campaign Parivartan Rath Yatra With The Blessings Of Banke Bihari Ji From Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम सत्ता परिवर्तन के लिए ही परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होकर ही रहेगी। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज से रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए मनौती मांगने आए हैं। सूबे की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों का और माफियाओं का राज है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है।

विज्ञापन


प्रमोद कृष्णम ने साधा अखिलेश पर निशाना
प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को समर्थन करने आए कांग्रेस नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी है। इस अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शिवपाल ने रथयात्रा शुरू की है। प्रमोद कृष्णम ने बताया कि शिवपाल यादव से उनके निकटतम संबंध हैं और वह कल्कि आश्रम से भी जुड़े हुए हैं। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने आया हूं। इस दौरान उनसे जब प्रसपा और कांग्रेस के नेताओं के मिलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता दुखी है, किसानों को कुचला जा रहा है, जिन नेताओं पर जिम्मेदारी थी वह कहीं नजर नहीं आ रहे। सड़क पर जो नजर आ रहा है वह या तो प्रियंका नजर आ रहीं हैं या फिर शिवपाल। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उत्तरप्रदेश की सरकार को हटाने के लिए समान विचारधारा के लोग एक साथ आ कर प्रदेश को इस अधार्मिक, अनैतिक , असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार को 2022 में उखाड़ फेकेंगे। कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरे नहीं उतरे हैं। जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे। गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रसपा महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी का चयन किया है। उन्होंने बताया कि प्रसपा की रथयात्रा राजनीतिक इतिहास में निर्णायक और मील का पत्थर साबित होगी। आदित्य यादव ने कहा कि प्रसपा प्रमुख राजनीतिक गठजोड़ में माहिर हैं। पार्टी प्रमुख जो भी निर्णय लेंगे, जनहित में होगा। पिता को नेताजी का भी आशीर्वाद और जनता का साथ है। इसलिए प्रदेश में आगामी सरकार उनकी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिवपाल यादव ही नेताजी के सच्चे उत्तराधिकारी'
प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव ने कहा कि शिवपाल यादव ही नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सच्चे और स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। 

वृंदावन से शिवपाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल: बांकेबिहारी के दर्शन कर निकालेंगे सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed