फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress organise save constitution rally in Agra

Agra News: आगरा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली कल, कार्यकर्ताओं को साैंपी गई जिम्मेदारी

Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को कांग्रेस की ओर संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी साैंपी गई है।

विज्ञापन
Congress organise save constitution rally in Agra
कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी को किया नमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली किरावली स्थित जीएसके इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को होगी। इसमें प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने राजामंडी स्थित कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि संविधान बचाओ रैली में राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा प्रदेश के अन्य नेता शामिल होंगे। रैली के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रैली में शामिल नहीं होंगी। पूर्व में इनके आने का कार्यक्रम था। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को नमन किया। कार्यक्रम में सत्येंद्र दुबे, हेमंत चाहर, याकूब शेख, गीता सिंह, ताहिर हुसैन, राजीव गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, दिलीप वर्मा, बंटी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो मिनट का रखा मौन
शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सुल्तानपुरा क्षेत्र स्थित गांधी प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रख महात्मा गांधी को नमन किया। अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने ताउम्र भाईचारे के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में मोहम्मद हनीफ, चांदी कुरैशी, आदिल अहमद, ऋषि गुप्ता, राहुल सोनकर, मोनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed