फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress MP said, BJP wants to win elections on the strength of officials

Agra News: बोले कांग्रेस के सांसद, अधिकारियों के दम पर भाजपा जीतना चाहती चुनाव

Wed, 16 Oct 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Congress MP said, BJP wants to win elections on the strength of officials
अधिकारियों के दम पर भाजपा जीतना चाहती चुनाव
विज्ञापन

- सीतापुर के सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का बेवर में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के शिविर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करहल विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करके कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा अधिकारियों की दम पर चुनाव जीतना चाहती है। जनता के बीच भाजपा का जनाधार लगातार घटता जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि करहल विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का ही है। कांग्रेस की नीतियों को लोग आज भी पसंद करते हैं। कांग्रेस ने समाज के हर पीड़ित वर्ग की आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने समाज के वंचितों और पीड़ितों की बात को जानने के लिए कश्मीर से कन्या कुमारी तक पैदल यात्रा की है। सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान को खाद नहीं मिल रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां तक असुरक्षित हैं। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सक्सेना, जिला सचिव जितेंद्र राठौर, वीरराज सिंह कश्यप, सुशील शर्मा, मुन्ना जफर, इंद्रेश दुबे, शैलेंद्र सिंह,अनीस यादव, सुनील जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed